भभुआ, मार्च 7 -- चैनपुर विधायक की चर्चा डिप्टी सीएम के लिए आने पर लोगों में खुशी बोले समर्थक, अगर ऐसा हुआ तो क्षेत्र का पहले से भी ज्यादा विकास होगा (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक चुने जाने और चौथी बार मंत्रीमंडल में शामिल मो. जमा खान का नाम उपमुख्यमंत्री की संभावित सूची में शामिल होने की यहां चर्चा तेजी से हो रही है। इससे उनके समर्थकों और पार्टीजनों में ही नहीं आम लोगों में भी खुशी देखी जा रही है। हालांकि इस मुद्दे पर जब अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान से बात की गई, तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश का पालन करना है। जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रेम प्रताप सिंह उर्फ अंशु, पूर्व मुखिया गब्बर मियां, पूर्व उपप्रमुख अजय शंकर पांडेय, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि छोटन पांडेय, समाजसेवी मनोज पां...