बरेली, जनवरी 9 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को फरीदपुर तहसील के गांव लौंगपुर में जन चौपाल में हिस्सा लेंगे। उप मुख्यमंत्री ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ ''जी- राम जी'' कानून के विषय में जानकारी देंगे। उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन तैयारी में जुटा रहा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बीते दिनों ग्राम चौपालों के माध्यम से विकसित भारत-जी राम जी कानून के प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में शनिवार को फरीदपुर के लौंगपुर गांव में चौपाल का आयोजन किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री 12:15 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वह पहले स्वर्गीय श्याम बिहारी लाल को श्रद्धांजलि देने के लिए शक्ति नगर स्थित उनके आवास जाएंगे। 12:55 बजे से सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.