धनबाद, जून 1 -- बाघमारा। बाघमारा प्रखंड की केशरगढ़ पंचायत के उप मुखिया सह सोनानगर निवासी प्रेम चौहान के घर के स्टोर में रखी लोहे की पाइप व एंगल की शनिवार की रात चोरी हो गई। चौहान ने खरखरी ओपी पुलिस को घटना की लिखित शिकायत देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि इस दौरान चोरों ने जन प्रतिनिधि के सिदपोकी सोनानगर आवास के सामने स्थित कुएं में सुरक्षा के लिए लगाए गए लोहे के ढांचे को भी तोड़कर अपने साथ ले भागे। स्थानीय पुलिस लिखित शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- पानी की टंकी तोड़ने में मारपीट, एफआईआर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...