गुड़गांव, अप्रैल 3 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन यूनियन के बैनर तले बिजली कर्मचारियों ने शुक्रवार को सुशांत लोक के उपमंडल अभियंता के खिलाफ प्रदर्शन किया। उपमंडल अभियंता पर कर्मचारियों पर नाजायज दबाव डालने का आरोप लगाया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता कर्मचारी नेता यूनिट प्रधान संदीप सिवाच ने की। मंच संचालन यूनिट सचिव मंदीप ने किया। कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों पर उपमंडल अभियंता नाजायज दबाव बना रहे हैं। कर्मचारियों पर गलत कार्रवाई की जा रही है। उनके खिलाफ जानबूझकर चार्जशीट बनाई जा रही है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उपमंडल अभियंता ने जल्द अपने व्यवहार में बदलाव नहीं किया तो उनके खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा। इस मौके पर यूनियन के राज्य सचिव सुशील शर्मा, सर्कल सचिव अ...