सासाराम, जून 9 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम उदिता सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय में जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक हुई। बैठक में उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा, शिकायतों के त्वरित निपटारे तथा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में डीएम ने उपभोक्ता मामलों से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करना सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 में वर्णित प्रावधानों, नियम...