उपभोक्ता समय पर कराएं ई-केवाईसी
चम्पावत, जुलाई 11 -- योगेश, चम्पावत। आपूर्ति विभाग ने घरेलू गैस उपभोक्ताओं से अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी कराने को कहा है। जिससे गैस आपूर्ति और बुकिंग में असुविधा का सामना न करना पड़े। आईओसीएल के सेल्स ऑफिसर हर्षित पंत ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य है। उपभोक्ता 8454955555 पर मिस्ड कॉल देकर, 7588888824 पर व्हाट्सएप और 7718955555 पर आईवीआरएस सेवा से गैस बुकिंग करा सकते हैं। डीएसओ प्रियंका भट्ट ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने पिछले छह माह से बुकिंग नहीं कराई है, उनके गैस कनेक्शन के निष्क्रिय अथवा अस्थायी रूप से लॉक हो सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.