लखनऊ, अगस्त 12 -- प्रदेश भर में चलाए जा रहे विशेष विद्युत उपभोक्ता शिविरों में बीते 11 दिनों में 42,674 शिकायतों का समाधान किया गया। शिविर एक अगस्त से लगाए जा रहे हैं।पावर कॉरपोरेशन से मिली जानकारी के मुताबिक 1 अगस्त से 11 अगस्त के बीच प्रदेशभर में 5,065 शिविर लगाए गए, जिनमें 50,995 उपभोक्ताओं ने पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। इस दौरान मिली 47,757 शिकायतों में से 42,672 शिकायतों का निपटारा करवाया गया। ये शिविर 31 अगस्त तक चलाए जाएंगे। इनमें उपभोक्ताओं के बिजली बिल, मीटर, टैरिफ, मोबाइल नंबर अपडेट और ऑनलाइन सेवाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाना है। बिजली बिल संशोधनों के लिए आई शिकायतों की जांच की गई, जिसमें बड़ी संख्या में बिल सही पाए गए। जो गलत पाए गए हैं, उन्हें ठीक करने की प्रक्रिया पूरी की गई। कॉरपोरेशन ने बताया कि स्मार्ट म...