बाराबंकी, मार्च 12 -- बाराबंकी। इकलौते पुत्र की मृत्य के बाद पोस्टआफिस क्लेम लेने पहुंचे पिता को डाक अधीक्षक ने क्लेम देने से इन्कार कर दिया। पीड़ित ने उपभोक्ता फोरम में वाद दायर कर न्याय की गुहार लगाई। जिस पर उपभोक्ता फोरम न्यायालय ने पीड़ित को क्लेम की धनराशि व क्षतिपूर्ति दिए जाने का आदेश किया। तहसील नवाबंगज के ग्राम बटलापुर मजरे अजगना निवासी राम प्रसाद के इकलौते पुत्र यशवंत ने तीन साल पहले प्रधान डाकघर में डाक जीवन बीमा पालिसी कराई थी। लेकिन 18 अगस्त 2022 में उसकी मृत होने के बाद उसके पिता ने अपने पुत्र की नामिनी होने के कारण बीमा की धनराशि के लिए पोस्ट आफिस में आवेदन किया। लेकिन डाकघर अधिकारियों ने कमियां बताकर क्लेम देने से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित पिता ने फोरम के अधिवक्ता रवि शुक्ला द्वारा अदालत पर आवेदन कर गुहार लगाई। कई दिनों ...