मथुरा, फरवरी 16 -- नरहौली चौराहा निवासी मुकेश सिंह ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता एवं एक्सईएन को साढ़े पांच लाख रुपये के मानहानि और मानसिक परेशानी का नोटिस भेजा है। उपभोक्ता अपनी समस्या निस्तारण के लिए दो साल से अधिक कार्यालय के चक्कर लगा प्रार्थना पत्र दे रहा है लेकिन कोई सुनवाई न होने पर नोटिस भिजवाने को मजबूर हुआ। नरहौली चौराहा निवासी मुकेश कुमार के यहां बिजली टीम ने गत 27 सितम्बर 23 को निरीक्षण कर चेकिंग रिपोर्ट भर दी। जब उपभोक्ता को 54 हजार से अधिक रुपये का नोटिस मिला तो उसने विभाग में जाकर संपर्क किया। पता चला कि उसके घरेलू कनेक्शन से कॉमार्शियल उपयोग दिखाते हुए चेकिंग रिपोर्ट भरी गई। एक्सईएन एवं एसडीओ जयगुरूदेव को इस बारे में अपना पक्ष रखते हुए शिकायती पत्र दिए और जांच कर न्याय दिलाने एवं जुर्माना समा...