अलीगढ़, फरवरी 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर और आसपास के क्षेत्रों में लगाए जा रहे स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर नई परेशानी बनते जा रहे हैं। कई उपभोक्ता शिकायत कर रहे हैं कि मीटर लगने के बाद भी वे अपने बिजली बैलेंस की सही जानकारी नहीं देख पा रहे हैं, जिससे बिजली कटने का डर लगातार बना रहता है। उपभोक्ताओं का कहना है कि मोबाइल ऐप और डिस्प्ले दोनों जगह कई बार बैलेंस अपडेट नहीं होता। कुछ मामलों में रिचार्ज के बाद भी मीटर पर राशि दिखाई नहीं देती, जिससे लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा स्मार्ट मीटर लगने के बाद गलत बिल आने की शिकायतें भी तेजी से बढ़ी हैं। लोगों का कहना है कि पहले की तुलना में बिल अचानक ज्यादा आने लगा है, जबकि बिजली खपत लगभग समान है। इस कारण लोग विभागीय कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। सबसे बड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.