औरंगाबाद, जनवरी 21 -- औरंगाबाद जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग ने बाइक चोरी से संबंधित मामले में उपभोक्ता को मुआवजा से संबंधित राशि का भुगतान किया। बुधवार को जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष संजय कुमार और सदस्य बद्री नारायण सिंह ने पीड़ित योगेंद्र राम को 45781 रुपए का चेक सौंपा। जानकारी के अनुसार मदनपुर प्रखंड के मनिका के रहने वाले योगेंद्र राम औरंगाबाद समाहरणालय में गोपनीय शाखा में पत्र वाहक के रूप में पदस्थापित थे। 15 जून 2022 को उनकी बाइक समाहरणालय परिसर से दोपहर में चोरी चली गई। इस मामले में नगर थाना कांड संख्या-360/22 दर्ज कराया गया। अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि पीड़ित योगेंद्र राम के द्वारा बाइक का बीमा करने वाली कंपनी चोलामंडलम से संपर्क किया गया लेकिन राशि का भुगतान नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने वकालतन नोटिस भेजा तो बीमा...