उपभोक्ताओं से बिजली के संयमित उपयोग की अपील
सहारनपुर, मई 22 -- सहारनपुर। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के चलते बिजली की मांग में तेजी से वृद्धि हो रही है, जिससे विद्युत व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। इसी को देखते हुए विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से बिजली के संयमित और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग की अपील की है। अधीक्षण अभियंता आर.एस. वर्मा ने कहा कि बढ़ते विद्युत भार के कारण कहीं-कहीं विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि वे अपने घरों, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों में बिजली उपकरणों का उपयोग आवश्यकता अनुसार और सीमित रूप से करें। उन्होंने विशेष रूप से पंखे, कूलर और एयर कंडीशनर का उपयोग जरूरत पड़ने पर ही करने तथा एसी का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- डिमांड के कारण एक साथ दो फीडरों को चलाना मुश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.