विकासनगर, जनवरी 12 -- आसन बैराज झील इन दिनों प्रवासी पक्षियों का प्रमुख ठिकाना बनी हुई है। यहां बड़ी संख्या में दुर्लभ और आकर्षक प्रवासी परिंदों के झुंड देखे जा रहे हैं। ये क्षेत्र के स्वस्थ पर्यावरण और समृद्ध जैव विविधता का मजबूत संकेत माने जा रहे हैं। आसन का राजा नाम से मशहूर पलाश फिश ईगल भी झील के ऊपर उड़ान भर रहा है। हालांकि इस बार अब तक बार हेडेड गीज और ग्रे लेग गीज परिंदों के नहीं आने से पक्षी विशेषज्ञ कुछ चिंतित भी दिखाई दे रहे हैं। इसका कारण लंबे समय से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध और मौसम चक्र में आए बदलाव को माना जा रहा है। इन दिनों आसन बैराज झील में 45 प्रजातियों के करीब 5000 परिंदे जल क्रीड़ा कर पर्यटकों और पक्षी प्रेमियों को आकर्षित कर रहे हैं। आसन झील की उथली जलराशि, भरपूर जलीय वनस्पति, शांत वातावरण और कम मानवीय हस्तक्षेप इन्हें...