सराईकेला, मार्च 1 -- खरसावां : खरसावां के शिक्षाविद् सह समाजसेवी आलोक दास ने बिजली विभाग से उपभोक्ताओं को हर माह निर्धारित समय पर बिजली बिल उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से कहा कि समय पर बिल जारी नहीं होने के कारण कई उपभोक्ताओं को एक साथ कई महीनों का बकाया बिल थमा दिया जाता है, जिससे लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि निजी और कॉमर्शियल कनेक्शनधारियों को भी नियमित रूप से बिल नहीं मिल पा रहा है। परिणामस्वरूप 5 हजार से लेकर 20 हजार रुपये तक का एकमुश्त बिल उपभोक्ताओं के पास पहुंच रहा है। इतनी बड़ी राशि एक साथ जमा कर पाना आम लोगों के लिए कठिन हो जाता है। इससे बकाया बढ़ता जाता है और बाद में विभाग की ओर से भुगतान का दबाव बनाया जाता है। समय पर बिल जमा नहीं होने पर बिजली आपूर्ति काट देने की ...