बिहारशरीफ, मई 17 -- सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड के डीलरों को रोस्टर के अनुसार समय पर अनाज नहीं उपलब्ध हो पा रहा है। इस कारण उपभोक्ताओं को समय पर अनाज नहीं मिल पा रहा है। गरीब सरकारी योजना से वंचित हो रहे हैं। प्रखंड बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष विजय प्रसाद ने मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से इसमें आ रही गड़बड़ी को दूर कर यथाशीघ्र अनाज पहुंचवाने की मांग की है। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...