चंदौली, अप्रैल 29 -- चंदौली, संवाददाता । जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बिजली विभाग की बैठक हुई। इस दौरान डीएम ने उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति करने का निर्देश दिया। कहा कि उपभोक्ताओं को सही तरीके से बिजली आपूर्ति कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। बिजली सब स्टेशन पर कर्मचारी 24 घंटे मौजूद रहे। सब स्टेशन पर फोन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को रजिस्टर में अंकित किया जाए। शिकायत प्राप्त होते ही आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि शिकायत प्राप्त होते ही ऑनलाइन शिकायतों का फीडबैक लिया जाए। विद्युत आपूर्ति को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए ओवरलोड ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि, नए ट्रांसफार्मर लगाने एवं ओवरलोड लाइनों को विभाजित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- 23 मेगावाट बढ़ी...