मैनपुरी, सितम्बर 14 -- उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने को बिजली विभाग 15 सितंबर से 14 अक्टृबर तक विशेष अभियान चलाएगा। इस संबंध में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डा. आशीष कुमार गोयल द्वारा निर्देश दिए गए हैं। वहीं काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगाी। विभाग नवरात्रि, दशहरा और दीपावली पर बिजली ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करेगा। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डा. आशीष कुमार गोयल द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक 15 सितंबर से 14 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में अनुरक्षण माह मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल कार्य पूरा दिखाना नहीं है, बल्कि ग्रीष्म व वर्षा ऋतु के दौरान बिजली तंत्र में आई कमियों को दूर करना है, जिससे ट्रिपिंग, लोकल फॉल्ट व ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने की ...