बागेश्वर, मार्च 14 -- बागेश्वर। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के पंडित बद्रीदत्त पांडे परिसर में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस की पूर्व संध्या पर उपभोक्ता जागरूकता गोष्ठी हुई। विद्यार्थियों ने रैली निकाली। भारतीय मानक ब्यूरो के रिसोर्स पर्सन दीप चंद्र जोशी ने बीएड प्रशिक्षुओं को उपभोक्ता अधिकारों और सुरक्षित उत्पादों के चयन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि उपभोक्ताओं को हमेशा आईएसआई मार्क, हालमार्क और आरमार्क वाले उत्पादों को ही प्राथमिकता देनी चाहिए। गोष्ठी के बाद परिसर में उपभोक्ता जन जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली को परिसर के निदेशक डा. कमल किशोर जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर बीएड विभागाध्यक्ष डा. पंकज दुबे, अखिलेश चौहान, डॉ. अमित जोशी स...