वाराणसी, मार्च 18 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति के सदस्यों की बैठक मंगलवार को सर्किट हाउस में हुई। इस दौरान वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर की विद्युत आपूर्ति, उपभोक्ता लोड के अनुरूप ट्रांसफॉर्मरों की स्थिति और उनके रखरखाव पर जानकारी ली गई। इसके अतिरिक्त 1912 पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण और मीटर रीडिंग पर चर्चा हुई। दो सत्रों में लगभग छह घंटे तक चली बैठक में पूर्वांचल डिस्कॉम की विजिलेंस टीम समिति के सदस्यों के निशाने पर रही। सभापति ने टीम की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। कार्यशैली में सुधार लाने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सबसे अधिक लाइनलॉस वाले इलाके में विजिलेंस टीम विशेष अभियान चलाये। इसमें पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा जाए। बिजली चोरी के नाम पर उपभोक्...