कौशाम्बी, अप्रैल 16 -- विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की परेशानी का सबब बन गए हैं। आरोप है कि रीडर द्वारा की जा रही हेराफेरी के चलते उपभोक्ताओं का बिल अधिक आ रहा है। इसे लेकर चायल डिवीजन के उपभोक्ताओं में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है। उपभोक्ताओं का आरोप हैं चायल कार्यालय से जुड़े एक मीटर रीडर द्वारा संदिग्ध तरीके से यूनिट बढ़ाकर बिल बढ़ा दिया जाता है। चौंकाने वाली बात यह है कि जिन उपभोक्ताओं का मासिक बिजली बिल सामान्यत: 100 से 200 रुपये के बीच आता था, अब उन्हीं उपभोक्ताओं का बिल 300 से 500 यूनिट तक खपथ दर्शाई जा रही है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर की तेज रफ्तार और बिलिंग को लेकर प्रदर्शन उपभोक्ताओं के मुताबिक यह बढ़ोतरी महज कुछ घंटों दोपहर एक बजे से तीन बजे के बीच की रीडिंग के आधार पर दिखाई जाती है जो तकनीकी रूप से भी ...