कन्नौज, अप्रैल 21 -- नगर में सौरिख बस स्टैंड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में जन आंदोलन फ्रंट कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विनोद दुबे ने कहा बिजली उपभोक्ताओं पर जबरन थोपे जा रहे प्रीपेड मीटर आज ऐसी ही एक गंभीर समस्या बनते जा रहे हैं। अगर इसका समाधान नहीं निकाला गया, तो इसका खामियाजा देर-सबेर सरकार को ही भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा समझ से परे है कि आखिर क्यों प्रीपेड मीटर की व्यवस्था सीधे आम उपभोक्ताओं पर लादी जा रही है। बड़े शहरों की हाईराइज सोसायटी या सक्षम उपभोक्ताओं के लिए यह एक विकल्प हो सकता है, लेकिन उन लोगों पर यह बोझ डालना, जिन्हें अभी हाल ही में बिजली की सुविधा नसीब हुई है, या जहां आज भी बिजली नियमित नहीं पहुंचती उनके लिए यह व्यवस्था किसी सजा से कम नहीं है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर के खिलाफ किसानों-व्यापारियों ने प्रदर्शन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.