अयोध्या, मई 22 -- शुजागंज। विद्युत उपकेंद्र शुजागंज पर मेगा कैंप आयोजित किया गया। इसमें उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए शिकायतें ली गईं। कैंप में कुल 65 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसमें साम मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। कैंप के माध्यम से उपभोक्ताओं की बिजली बिल, स्मार्ट मीटर, नए कनेक्शन, लोड वृद्धि एवं अन्य विद्युत संबंधी समस्या के त्वरित समाधान का प्रयास किया गया। सबसे अधिक मामले विद्युत बिल विसंगतियों को के रहे। कैंप में उपखण्ड अधिकारी पटरंगा इंजीनियर अभय सिंह, अवर अभियंता शुजागंज इंजीनियर विजय कुमार, लिपिक माधवेन्द्र पाण्डेय व अन्य मौजूद रहे। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...