अमरोहा, अप्रैल 16 -- भारतीय किसान यूनियन शंकर गुट पदाधिकारियों ने बुधवार को विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने स्मार्ट मीटर से हो रही उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान, पोस्टपेड मीटर दोबारा लागू करने एवं जिले की विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग उठाई। कहा कि स्मार्ट मीटर प्रणाली उपभोक्ताओं के लिए जटिल एवं अव्यवहारिक बन चुकी है। यह प्रणाली उपभोक्ताओं की सुविधा के बजाय उन्हें अनावश्यक रूप से जटिलताओं में फंसा रही है। जहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, उन्हें हटाकर दोबारा पोस्टपेड मीटर लगाए जाएं। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर पर आयोग में एक और प्रस्ताव, तत्काल आदेश की मांग डिडौली...