लखनऊ, मई 27 -- उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं वाला राज्य है, लेकिन उत्पादन क्षमता में इसका स्थान 5वां है। ऐसे में गर्मी के मौसम में बिजली मांग के मुताबिक उपलब्ध रहे इसलिए राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने उत्पादन क्षमता बढ़ाने की मांग की है। यह उपभोक्ता हित में भी होगा क्योंकि स्टेट उत्पादन इकाइयों से सस्ती बिजली मिलती है।

उपभोक्ताओं की संख्या यूपी में उपभोक्ताओं की संख्या लगभग 3 करोड़ 73 लाख है। वहीं, महाराष्ट्र में कुल उपभोक्ता 2 करोड़ 85 लाख और तमिलनाडु में 2 करोड़ 30 लाख उपभोक्ता हैं। पश्चिम बंगाल में 2 करोड़ 10 लाख और कर्नाटक में 2 करोड़ 25 लाख उपभोक्ता हैं। उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा कहते हैं कि उपभोक्ताओं के लिहाज से यूपी को उत्पादन में टॉप पर होना चाहिए, जबकि ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल 2026 त...