उपभोक्ताओं की शिकायतें प्राथमिकता पर हल करें
वाराणसी, सितम्बर 7 -- वाराणसी। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के चेयरमैन एवं एमडी अरविंदर सिंह रविवार को बनारस पहुंचे। बनारस और मिर्जापुर के दो दिनी दौरे पर पहले दिन उन्होंने पेट्रोल पंप डीलर और गैस एजेंसियों के संचालकों के साथ नदेसर स्थित होटल में बैठक की। अरविंदर सिंह ने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने अधिकारियों को ग्राहकों की शिकायतों का तत्काल समाधान कराने का निर्देश दिया। उन्होंने एलपीजी उपभोक्ताओं और पेट्रोल पंपों पर सुविधाओं पर जानकारी ली। अरविंदर सिंह मिर्जापुर में कंपनी के नए डिपो की कार्ययोजना के संबंध में सोमवार को निरीक्षण करेंगे। बैठक में पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन वाराणसी के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, महामंत्री महेंद्र सिंह,भरत गुप्ता, डॉ.सुरेश कुमार, संतोष कुमार श्रीवास्तव, सोनू यादव, मिथिलेश साहनी, वाराणसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.