मैनपुरी, जून 18 -- आम जनता को सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण करने के उद्देश्य से अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार द्वारा उपखंड कार्यालय बेवर एवं भोगांव का औचक निरीक्षण किया। अधीक्षण अभियंता के इस औचक दौरे से विभागीय अमले में खलबली मच गई। निरीक्षण के दौरान कहा कि विभाग का मूल उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देना है और इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के बाद अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने बेवर के उपखंड अधिकारी सुरेंद्र सिंह एवं भोगांव के उपखंड अधिकारी राजीव कुमार के साथ विभिन्न कॉमर्शियल एवं टेक्निकल पैरामीटर्स की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिले, इसके लिए जर्जर तारों को बदलने और ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की तुरंत कू...