लातेहार, जून 27 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के उपप्रमुख बिरेन्द्र जायसवाल ने चमरडीहा- लंका के घटिया सड़क निर्माण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि सड़क में जीएफसी कम मोटाई का किया जा रहा है। स्टीमेट के अनुसार कार्य नही हो रहे हैं। उनका यह भी आरोप है कि लंका गांव के पास एक ही जगह दो पुलिया का जैसे -तैसे निर्माण कराया जा रहा है। जबकि एक पुलिया से ही पानी निकासी हो सकता है। दूसरा पुलिया उपयोग हीन साबित हो रहा है। राशि की हेराफेरी करने के लिए यह सब किया जा रहा है। उन्होने कहा कि विभागीय जेई से इसकी शिकायत करने के लिए फोन किया गया, लेकिन जेई ने फोन रिसीव नही किया। उन्होंने विभाग के वरीय अधिकारियों से सड़क निर्माण की जांच करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...