लातेहार, मई 29 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के उपप्रमुख बिरेन्द्र जायसवाल ने पेयजल विभाग से खराब चापानल की मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होने बताया कि खुरा के पोस्टऑफिस मुहल्ला, मोरवाई आदि पंचायतों में कई चापानल खराब है। हालांकि विभाग के द्वारा चापानल का रिपेयर कराया जा रहा है, लेकिन बावजूद भीषण गर्मी के कारण चापानल लगातार खराब भी हो रहे हैं। पेयजल विभाग के सहायक अभियंता प्रशांत कुमार पांडेय ने कहा कि खराब चापानल की मरम्मत कराई जा रही है। जहां से चापानल के खराब होने की सूचना मिल रही है, उसकी भी शीघ्र मरम्मत कराने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...