उपपा ने दिया मोहान फैक्ट्री के धरने को समर्थन
रामनगर, जून 12 -- रामनगर, संवाददाता। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी और इंकलाबी मजदूर केंद्र ने आईएमपीसीएल कर्मचारी संघ मोहान दवा फैक्ट्री के विनिवेश प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग की। उन्होंने फैक्ट्री गेट के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारी मजदूरों के आन्दोलन को समर्थन दिया। शुक्रवार को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष प्रभात ध्यानी व इंकलाबी मजदूर केंद्र के महासचिव रोहित रूहेला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आईएमपीसीएल कर्मचारी संघ के धरना स्थल मोहान जाकर वार्ता की। संघ के अध्यक्ष जयपाल सिंह रावत व सचिव भूपेंद्र सिंह अधिकारी ने उन्हें ज्ञापन सौंप कर पूरी स्थिति से अवगत कराया। प्रभात ध्यानी ने कहा कि विधायकों व सांसदों के नकारापन के कारण आज प्रदेश अपने संसाधनों को खोता जा रहा है। यह भी पढ़ें- बिजली कर्मियों के विरुद्ध बंद हो दमनात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.