अल्मोड़ा, सितम्बर 28 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। उपपा ने देश में सामाजिक और राजनीतिक बदलाव के लिए चले विभिन्न जनांदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाने डॉ. राकेश रफीक को श्रद्धांजलि अर्पित की। संयोजक पीसी तिवारी ने कहा कि जेपी से अन्ना आंदोलन, नर्मदा बचाओ, किसान-मजदूर, अधिग्रहण अध्यादेश के विरुद्ध संघर्ष तक राकेश रफीक ने सक्रिय भूमिका निभाई। वह सामाजिक बदलाव की व्यापक दृष्टि रखने वाले प्रखर विचारक और जनपक्षधर आवाज थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...