अल्मोड़ा, अप्रैल 22 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। उपपा ने नोएडा, हरियाणा और उत्तराखंड में चल रहे मजदूरों के आंदोलनों का समर्थन किया है। साथ ही आंदोलनों में चल रही पुलिस की कार्रवाई की निंदा की है। केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी का कहना है कि न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने, बेहतर काम की शर्तों और शोषण के खिलाफ शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे मजदूरों पर दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है। यह लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने मजदूरों की मांगों को जायज बताते हुए 30000 न्यूनतम वेतन, ओवर टाइम, बोनस, सुरक्षा और स्थायी नौकरी को तत्काल लागू करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.