रामनगर, जून 2 -- राजू वर्मा रामनगर। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी में सर्वसमिति से प्रभात ध्यानी को केंद्रीय अध्यक्ष, नरेश नौडियाल को प्रधान महासचिव चुना गया है। अन्य पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया। सालभर की गतिविधियों और कार्यक्रमों की विस्तृत आख्या भी प्रस्तुत की गई।मंगलवार को उपपा के द्विवार्षिक महाधिवेशन में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव अधिकारी चारु तिवारी व पर्यवेक्षक मोहन कांडपाल की देखरेख में नवनियुक्त अध्यक्ष ने केंद्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। अध्यक्ष पद के लिए प्रभात ध्यानी के नाम का प्रस्ताव राजकुमार त्यागी व अनुमोदन पूर्व अध्यक्ष पीसी तिवारी, लालमणि ने किया। यह भी पढ़ें- दून क्लब कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बने पुंडीर प्रधान महासचिव नरेश नौडियाल के नाम क...