रामनगर, जुलाई 11 -- रामनगर। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने सरकार पर धर्म, जातिवाद व क्षेत्रवाद की संकीर्ण राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। शनिवार को उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने बताया कि डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर असफल रही है। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐलान किया कि पार्टी नौ अगस्त को खटीमा से जन संवाद कार्यक्रम शुरू करेगी। यह यात्रा पूरे उत्तराखंड में जनसंवाद स्थापित करते हुए राज्य के ज्वलंत मुद्दों को जनता के बीच ले जाएगी। केंद्रीय अध्यक्ष ने बताया कि जन संवाद यात्रा के दौरान रोजगार को मौलिक अधिकार घोषित करने, संविदा, आउटसोर्स, मानदेय व ठेका व्यवस्था में कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने आदि मांगें प्रमुखता से उठाई जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...