आरा, अप्रैल 30 -- -पीजी भोजपुरी विभाग में कवि समीक्षक जितेंद्र ने भोजपुरी के उपन्यासों पर रखी बात आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा में स्नातकोत्तर भोजपुरी विभाग में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ दिवाकर पाण्डेय के नेतृत्व में उपन्यास के वैश्विक परिदृश्य आ भोजपुरी उपन्यास विषय पर व्याख्यान हुआ। विभाग के 68 छात्र -छात्राओं के बीच कवि आलोचक जितेन्द्र कुमार ने सारगर्भित वक्तव्य रखा। संचालन करते हुए विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ दिवाकर पाण्डेय ने जितेन्द्र कुमार का लेखकीय परिचय दिया और कहा कि ये वर्तमान में त्रैमासिक भोजपुरी सम्मेलन पत्रिका के संपादक हैं। भोजपुरी आलोचना में इनकी सद्य : प्रकाशित पुस्तक भोजपुरी उपन्यास आ देस है। जितेन्द्र कुमार ने सद्य : प्रकाशित विदेशी उपन्यासों में केन्याई मूल के उपन्यासकार नोबेल पुरस्कार प्राप्त (202...