औरैया, मार्च 11 -- औरैया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश उप-निरीक्षक पुलिस नागरिक समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। जनपद में यह परीक्षा कुल आठ केंद्रों पर कराई जाएगी।परीक्षा के दौरान 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूमउन्होंने बताया कि परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न करा...