अलीगढ़, मार्च 14 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में 21 केंद्रों पर शनिवार से उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा होगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई हैं। इसी के साथ ड्रोन कैमरों से केंद्रों की निगरानी की जाएगी। एसएसपी ने स्पष्ट कहा है कि संदिग्ध व्यक्तियों, अफवाहों व नकल गिरोह पर विशेष निगरानी रखी जाए। अगर कोई नकल में लिप्त पाया गया तो सख्त कार्रवाई होगी। 14 व 15 मार्च को उप निरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा होनी है। ऐसे में परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व सकुशल ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस ने तैयारी कर ली। शहर में 21 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.