रामपुर, मार्च 15 -- कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को उप निरीक्षक पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू हुई। सुबह से ही सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस का पहरा रहा। पहली पाली में कुल 2640 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। जिसमें से 859 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। जबकि,दूसरी पाली में 2640 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। जिसमें से 748 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सीसीटीवी की निगरानी में हुई परीक्षा के दौरान डीएम-एसपी ने भी कई परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाएं चेक की। वहीं परीक्षा को लेकर रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पुलिस कर्मी तैनात रहे। ताकि परीक्षार्थियों को सेंटर तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो। पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर स्थानीय स्तर पर पिछले कई दिनों से कवायद चल रही थी। पारदर्शी तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के लिए प...