लखनऊ, जुलाई 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता यह भी पढ़ें- UP Police SI Final Result 2026 OUT, Direct Link: यूपी पुलिस SI दरोगा भर्ती फाइनल रिजल्ट जारी, डाउनलोड लिंक पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने मंगलवार को देर शाम उपनिरीक्षक व समकक्ष 4543 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। मार्च में लिखित परीक्षा कराए जाने के बाद चार माह में अंतिम परिणाम घोषित हुआ है। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के 4242, प्लाटून कमांडर पीएसी-उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस के 135, प्लाटून कमांडर-उपनिरीक्षक विशेष सुरक्षा बल के 60 और पीएसी महिला बटालियन के लिए महिला उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के 106 पदों पर भर्ती के लिए 15,75,760 अभ्यथियों ने आवेदन किया था। आरक्षण नीति के प्रावधानों के तहत चयनित अभ्यर्थियों की सूची बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर अपलोड कर दी गई है।भ...