मैनपुरी, अप्रैल 21 -- तहसील भोगांव स्थित उपनिबंधक कार्यालय को तहसील परिसर से हटाकर सिविल कोर्ट मैनपुरी के पीछे ग्राम पुसैना में स्थानांतरित किए जाने की चर्चाओं ने तूल पकड़ लिया है। कार्यालय के लिए तहसील से लगभग 17 किलोमीटर दूर स्थान चिन्हित किए जाने की सूचना मिलते ही वकीलों, बैनामा लेखकों और स्टाम्प विक्रेताओं में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। सोमवार को कार्य शुरू होते ही जैसे ही यह खबर फैली, अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने सभागार में एक बैठक बुलाई। बैठक में बैनामा लेखक संघ के अध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा और स्टांप विक्रेता संघ के अध्यक्ष संतोष मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- नायब तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा, कोर्ट का किया बहिष्कार सभी ने एक स्वर में कार्यालय को तहसील के निकट ही बनाए रखने की मांग...