हल्द्वानी, अगस्त 19 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। हल्द्वानी में उपनल के कुमाऊं मंडल क्षेत्रीय कार्यालय के कुसुमखेड़ा में नए भवन के खुलने पर रीजनल प्रोजेक्ट ऑफिसर कर्नल गोविन्द सिंह कन्याल ने सरकार का आभार जताया है। कहा कि अब पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और उनके आश्रितों को यहां से सुविधाएं मिल सकेंगी। उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर जय नारायण सिंह बिष्ट ने भी सैनिक कल्याण मंत्री का आभार जताया है। कुमाऊं के छह हजार से अधिक पूर्व सैनिकों व उसके आश्रितों का उपनल से सीधा संपर्क है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...