विकासनगर, नवम्बर 21 -- उपनल कर्मचारियों की हड़ताल पर एस्मा लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने तिलक भवन के सामने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रतीकात्मक स्वरूप पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है। अपनी मांगों के लिए शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे कर्मचारियों की हड़ताल को प्रतिबंधित करना सरकार की तानाशाही है। शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे पछुवादून जिलाध्यक्ष संजय किशोर महेंद्रू ने कहा कि भाजपा सरकार में कर्मचारी से लेकर आम आदमी तक परेशान है। सरकार हर किसी का उत्पीड़न कर रही है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में अपने हक के लिए आवाज उठाने वालों पर एस्मा लगाकर उनका दमन किया जा रहा है। लंबे समय से सरकारी विभागों में अपनी सेवा दे रहे उपनल कर्मी समान कार्य समान वेतन और नियमितीकरण की मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.