गाजीपुर, जनवरी 23 -- बहादुरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर क्षेत्र में स्थित उपडाकघर में सर्वर की समस्या के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर के साथ-साथ दर्जनों ग्रामीण क्षेत्रों के लोग लेनदेन, बचत खाता और फिक्स डिपॉजिट से जुड़े कार्यों के लिए इसी उपडाकघर पर निर्भर हैं। बताया जा रहा है कि बीते एक सप्ताह से नेटवर्क पूरी तरह ठप है, जिससे किसी भी प्रकार का लेनदेन संभव नहीं हो पा रहा है। यह समस्या पहली बार नहीं है, बल्कि हर एक-दो महीने में कई दिनों तक नेटवर्किंग प्रॉब्लम बनी रहती है। लेनदेन ठप रहने से प्रतिदिन डाकघर में तनावपूर्ण माहौल बना रहता है। उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच बहस की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस संबंध में उपडाकपाल दयानंद विश्वकर्मा ने बताया कि सर्वर फेल होने के कारण कार्य प्रभावित है। विभागीय अ...