उपडाकघर में नहीं बन रहा आधार कार्ड
मोतिहारी, जून 15 -- मधुबन। उपडाकघर गुलवारा मधुबन में विगत 10 माह से आधार कार्ड निर्माण का कार्य बंद है। प्रतिदिन दर्जनों लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए उपडाकघर में आकर वापस लौट जा रहे हैं। उपडाकपाल विवेक सिंह ने बताया कि इस उपडाकघर में आधार कार्ड का निर्माण कार्य विगत सितम्बर 2025 से बंद है। बताया कि सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण उसे मोतिहारी जिला प्रधान कार्यालय में भेज दिया गया। किंतु उसे ठीक कर अभी तक मधुबन उपडाकघर को नहीं भेजा गया है। इसकी सूचना कई बार वरीय अधिकारियों को दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.