उपजाऊ भूमि व सुरक्षित पर्यावरण छोड़ना हमारी नैतिक जिम्मेदारी
सीतामढ़ी, जून 5 -- शिवहर। खेत बचाओ अभियान के तहत जिले के तरियानी प्रखंड के राजाडीह एवं पिपराही प्रखंड के बसहिया शेख गांव में गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि विभाग के आत्मा द्वारा संयुक्त रूप से किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, टिकाऊ कृषि पद्धतियों तथा उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। क्षेत्र में सब्जी एवं धान आधारित खेती की प्रमुखता को देखते हुए उपस्थित कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को मिट्टी की उर्वरता को लंबे समय तक बनाए रखने के विभिन्न वैज्ञानिक उपायों की विस्तृत जानकारी दी। नाबार्ड डीडीएम ने कहा कि कृषि का उद्देश्य केवल वर्तमान उत्पादन बढ़ाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी उपजाऊ भूमि और सुरक्षित पर्यावरण छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.