नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। राजधानी के 12 वार्डों में होने वाले निगम चुनाव से पहले आबकारी विभाग ने 48 घंटे के लिए शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है। आदेश के अनुसार शुक्रवार शाम 5:30 बजे से रविवार शाम 5:30 बजे तक इन वार्डों में शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। इसके अलावा मतगणना वाले दिन, तीन दिसंबर को भी 24 घंटे तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी। आबकारी आयुक्त रवि झा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि चुनाव की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। जिन 12 वार्डों में मतदान होना है उनमें मुंडका, शालीमार बाग, ग्रेटर कैलाश, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका-बी, दिचाऊं कला, नारायणा, संगम विहार-ए, दक्षिण पुरी और विनोद नगर शामिल हैं। चुनाव से पहले निर्धारित 48 घंटे और मतगणना के दिन 24 घंटे तक शराब बिक्री पर पूर्ण रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.