उपचुनाव में बागी उम्मीदवारों ने चुनावी समीकरण बिगाड़े
शाहजहांपुर, मई 1 -- मीरानपुर कटरा। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में बागी उम्मीदवारों ने चुनावी समीकरण बिगाड़ दिए हैं। प्रमुख दलों के उम्मीदवार टेंशन में हैं। बागी उम्मीदवारों की सेंधमारी के नतीजे चौंका सकते हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हो रहे उपचुनाव में 5 मई को मतदान है। भाजपा से सोनम गुप्ता, सपा से डा. भरत पटेल, फारवर्ड ब्लाक से डा. पूजा कसाना, कांग्रेस से वाजिद सिद्दीकी और राष्ट्रवादी कांग्रेस से सर्वेद अंसारी उम्मीदवार हैं। नौ उम्मीदवारों में चार निर्दलीय हैं। निर्दलीय उम्मीदवार रचना गुप्ता भाजपा महिला मोर्चा की प्रमुख पदाधिकारी रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.