पटना, मई 14 -- बिहार विधान परिषद के उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की जीत पर तेजस्वी यादव का जोश हाई हो गया है। उन्होंने दावा किया है कि अगर बैलेट पेपर से चुनाव होगा, तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) और एनडीए कहीं टिकने वाला नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईवीएम से वोटिंग होने पर सरकार में बैठे लोग छल-कपट करते हैं। उन्होंने सभी चुनाव बैलेट पेपर से ही कराने की मांग की है। बता दें कि भोजपुर बक्सर स्थानीय प्राधिकार एमएलसी सीट पर हुए उपचुनाव में आरजेडी ने जेडीयू को हराकर सीट छीन ली। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा, "भोजपुर बक्सर एमएलसी उपचुनाव में आरजेडी के सोनू राय की भारी मतों से जीत हुई है। एनडीए को करारी हार का सामना करना पड़ा। आरजेडी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को शुभकामनाएं और बधाई देता हूं...