शाहजहांपुर, मई 5 -- तिलहर। कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मतदान के दिन नगर क्षेत्र के सभी बाजार पूर्ण रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है। एसडीएम जीत सिंह राय ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। उन्होंने व्यापारियों व नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बाजार बंद रहने से भीड़भाड़ कम होगी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहेगी। यह भी पढ़ें- कटरा नपं अध्यक्ष पद के लिए आज 33 बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.