नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- नंदीग्राम में बड़ी निराशा के बाद अब रेजीनगर में भी ममता बनर्जी को तगड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेजीनगर से ममता बनर्जी के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी भी पीछे हट गए हैं और अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। आपको बता दें कि इससे पहले नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद उन्होंने चुनावी मैदान छोड़ा था। ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करने का फैसला किया है। हालांकि कांग्रेस उम्मीदवार एक पुराने मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। आपको बता दें कि 6 अक्टूबर को इन दोनों ही सीटों पर वोटिंग होनी है। नंदीग्राम की सीट सीएम शुभेंदु अधिकारी के लिए बेहद मायने रखती है। अधिकारी ने नंदीग्राम और भवानीपुर...