शाहजहांपुर, अप्रैल 15 -- मीरानपुर कटरा। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर बुधवार को भाजपा प्रत्याशी सोनम गुप्ता ने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल तेज होता नजर आया। तहसील मुख्यालय पहुंचकर सोनम गुप्ता ने औपचारिक रूप से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, कटरा विधायक वीर विक्रम प्रताप समेत कई पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे। नामांकन के समय कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रत्याशी का समर्थन जताया। नगर पंचायत अध्यक्ष पद का यह उपचुनाव काफी अहम माना जा रहा है। भाजपा ने इस सीट पर पूरी ताकत झोंक दी है और संगठन स्तर पर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यह भी पढ़ें- फ्लायर:: उपचुनाव में सपा तमाशबीन रहेगी, आज भाजपा घोषित कर सकती...